फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hands raised in prayer for peace, hugged and congratulated

Deoria News: अमन की दुआ में उठे हाथ, गले मिलकर दी बधाई

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hands raised in prayer for peace, hugged and congratulated
मालवीय रोड ​स्थित ईदगाह में लोगों ने बकरीद की नमाज अ​दा की।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बकरीद का पर्व शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नमाज पढ़कर घर लौटे लोगों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। यह अगले दो दिन तक चलेगा। घर आए मेहमानों को पकवान भी खिलाया गया।
विज्ञापन

शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह में सुबह 6:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी और रेलवे स्टेशन रोड को जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के पेश इमाम अहमद रजा ने नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों में भी वहां के इमाम की देखरेख में नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के दौरान लोगों ने देश व समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी। गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की मुबारकवाद दी। नमाज के बाद कई लोग सिविल लाइंस स्थित कब्रगाह पर पहुंचे और पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी।
मालवीय रोड ईदगाह में नमाज के बाद डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम श्रुति शर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी सहित अन्य अधिकारियों ने नमाजियों को खुशनुमा माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए बधाई दी।
इस मौके पर ही अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जलालुद्दीन, सचिव आफताब अहमद, खजांची इजहार उल हक बबलू के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों व अन्य लोगों का स्वागत किया। सोशल मोडिया पर भी बधाई का दौर जारी रहा। खुखुंदू संवाद के अनुसार, ईसुकरौली, खुखुंदू, भटहर, खिरसर, सिसवार, सुकरौली, बालेपुर कला, मरहवां, बैकुंठपुर, रावतपार, करौंदी, बरडिहां लाला, डुमरिया लाला, मझवलिया, पड़री बाजार आदि गांवों में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया।

इसमें मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू भाइयों ने भी हिस्सा लिया। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। देसही देवरिया संवाद के अनुसार, देसही देवरिया-महुआडीह क्षेत्र में बकरीद का पर्व र्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह छह बजे के करीब गांव व पास की मस्जिदों में पहुंच गए। मौलाना ने नमाज अदा कराई। नमाज पढ़कर लोगों ने परिवार और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। बैजनाथपुर, शामपुर, पिपरा मदन गोपाल, पौटवा, बरवा मीरछापर, महुआडीह, सेखौना आदि गांवों की मस्जिदों में ज्यादा भीड़ दिखी। इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed