{"_id":"612a7c9a8ebc3e79cb724d51","slug":"halshaahthi-vrat-celebrated-deoria-news-gkp4071452181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल षष्ठी पर कुश में गांठ देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल षष्ठी पर कुश में गांठ देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल षष्ठी पर कुश में गांठ देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की
रुद्रपुर। बेटे के लंबी आयु के लिए शनिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। माताओं ने हल षष्ठी पर कुश में गांठ देकर पूजन अर्चन करने के बाद बेटे के दीर्घायु होने की मंगल कामना की।
हल षष्ठी पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर महिलाओं की भीड़ शुरू हो गई। मंदिर परिक्षेत्र में कुश के समीप बैठ कर महिलाओं ने गांठ देकर पूजन अर्चन किया। महिलाओं ने महुआ के पत्ते पर दही, चावल और महुआ चढ़ाने के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया। दुर्गा मंदिर में सुबह से दोपहर तक कुुश में गांठ देकर पूजा अर्चन होता रहा। निर्जला व्रती महिलाएं दोपहर में बिजली कटौती से परेशान रहीं। पूजा कर मंदिर से लौटी महिलाएं बिजली नहीं रहने से गर्मी से बेहाल हो र्गइं। शाम को महिलाओं ने पालक, दही और चावल ग्रहण कर व्रत पूरा किया। रामलक्षन, एकौना, पकड़ी बाजार और मदनपुर क्षेत्र में भी हल षष्ठी का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।