फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur won the inaugural match by defeating Deoria

Deoria News: गोरखपुर ने देवरिया को हराकर जीता उद्घाटन मैच

Thu, 08 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur won the inaugural match by defeating Deoria
रुद्रपुर में ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खेलते खिलाड़ीफोटो संवाद
रुद्रपुर (देवरिया)। पंडित खेदन प्रसाद त्रिपाठी स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को डीएन इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला देवरिया स्पोर्टिंग क्लब और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने देवरिया को 3-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद आकाश में गुब्बारा छोड़कर किया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ के 15वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी राहुल ने गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद देवरिया के खिलाड़ियों ने मैच में बराबरी पर आने के लिए ताबड़तोड़ कई आक्रमण किए, लेकिन गोरखपुर की मजबूत डिफेंस की वजह से उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हाफ के 20वें मिनट में राहुल ने एक और गोलकर करके बढ़त को दोगुनी कर दी। 2-0 की बढ़त बना चुकी गोरखपुर की टीम मैच के आखिरी क्षणों में देवरिया पर हावी हो गई। मैच समाप्त होने के 5 मिनट पहले सेंटर फारवर्ड अनीश ने तीसरा गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंततः गोरखपुर की टीम ने उद्घाटन मुकाबला 3-0 के अंतर से जीत लिया। मैच में दो गोल करने वाले राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में निर्णायक की भूमिका नीरज श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, सूरज और श्रवण कुमार ने निभाई। कमेंट्री तारकेश्वर विश्वकर्मा और सज्जाद अली ने की। इस अवसर पर आयोजक इंजीनियर करुणेश त्रिपाठी ने आगंतुकों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुक्रवार को पटना और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed