{"_id":"67797e141e0c95e1170ff0c8","slug":"gorakhpur-defeated-deoria-by-2-1-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-143962-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से किया पराजित
Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
इंडियन डायवर्सिटी के तत्वाधान में मंडल स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट
बरहज। नगर के एसके इंटर कालेज मैदान में इंडियन डायवर्सिटी के तत्वाधान में मंडल स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शनिवार को खेले गएमैच में गोरखपुर की टीम ने देवरिया को 2-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि पीडी तिवारी, ग्राम प्रधान धीरेंद्र तिवारी और विश्वामित्र मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच के पहले 10वें मिनट में देवरिया के लार के जर्सी नंबर 27 वारिस ने एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाया। दूसरे हाफ के आखिरी दौर में गोरखपुर के बड़हलगंज के जर्सी नंबर 14 और 16 ने कुछ ही अंतराल में एक-एक गोल दाग अपनी टीम को जीत दिलाया। हालांकि मैच काफी रोमांचक हो गया था। दर्शक अपनी जगहों पर जमे हुए थे।
मैच के रेफरी मकसूद आलम, स्कोरर रामाश्रय यादव, दीनानाथ यादव, कमेंटेटर अरुण सिंह, श्रीधर पांडेय रहे। मौके पर मैनेजर तिवारी, केशव तिवारी, संजय पासवान, झुनझुन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।