फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gold chain snatched from the neck of a woman returning after visiting the temple.

Deoria News: मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from the neck of a woman returning after visiting the temple.
सलेमपुर। सावन माह के पहले सोमवार को दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता तत्काल मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया चंदौल गांव निवासी रीना सिंह पत्नी सुनील सिंह सोमवार को मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने आई थीं। दर्शन कर लौटते समय भीड़ के बीच किसी ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी ।
कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब उन्हें चेन गायब होने का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले सावन सोमवार पर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद भीड़ का लाभ उठाकर चेन स्नेचरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं से अपने गहनों और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। सलेमपुर के सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed