फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Give reasons to three officials for negligence in IGRS Notice

Deoria News: आईजीआरएस में लापरवाही पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Give reasons to three officials for negligence in IGRS Notice
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और मानकों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिशासी अभियंता विद्युत, देवरिया, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली बिल संशोधन के दो मामलों, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी को नाला खुलवाने और सड़क निर्माण से जुड़े दो मामलों तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी को ग्राम सभा के विकास कार्य से संबंधित प्रकरण में त्रुटिपूर्ण आख्या देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed