{"_id":"68866cf7ea303c6ff107b316","slug":"girlfriend-shadi-insists-on-reaching-lovers-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159343-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी
Sun, 27 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी के घर रविवार को युवती पहुंचकर शादी करने की जिद पर अड़ गई। वह हंगामा करने लगी। प्रेमिका को दरवाजे पर देख प्रेमी भाग गया।
युवक के परिवार वाले सुबह से ही युवती को समझाने की कोशिश करते रहे, मगर वह मानने को तैयार नहीं थी। प्रेमिका ने पुलिस को फोन कर प्रेमी के घर बुला लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बंजरिया चौराहे पर एक युवती किराये पर कमरा लेकर रहती है। उसका बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। रविवार की सुबह युवती अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
इससे युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। युवक के घर वाले युवती को समझाने की कोशिश करते रहे, मगर वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।
प्रेमिका के हंगामे के बाद पंचायत बुलाई गई। इसमें भी बात नहीं बन पाई। बघौचघाट के थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।