{"_id":"68812a60a2bc8aaa160209ad","slug":"girlfriend-of-three-years-alleges-sexual-assault-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159074-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन साल साथ रही युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन साल साथ रही युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Thu, 24 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने खुद से तीनगुना उम्र के शख्स पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, शादी का झांसा देकर यौन शोषण, और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर जालसाजी, यौन शोषण, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खेमादेई विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि करीब तीन साल पहले उसकी पहचान बंजरिया गांव निवासी रवि प्रताप सिंह से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि रवि ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे रुपये लिए और पहली पत्नी के होते हुए भी तरकुलही मंदिर में ले जाकर विवाह कर लिया।
इसके बाद वह उसे पत्नी की तरह तीन साल तक अपने साथ रखता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की देर रात आरोपी रवि प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
सलेमपुर के कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।