{"_id":"65cfa3e0c0a6bfb9f4053411","slug":"girl-who-went-to-school-missing-case-of-kidnapping-registered-against-village-youth-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119527-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल गई किशोरी लापता, गांव के युवक पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल गई किशोरी लापता, गांव के युवक पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
-पिता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। स्कूल गई हाईस्कूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को गांव के ही युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है। पिता की शिकायत पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी क्षेत्र के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह वह सहेलियों के साथ स्कूल गई लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। शाम को किशोरी के घर नही पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन वह नही मिली। बाद में छात्रा के दोस्तों से पूछताछ में गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया गया।
शुक्रवार को पिता के तहरीर पर गांव के ही युवक पर पुलिस ने अपरहण का केस दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर किशोरी की तलाश की जा रही है।