{"_id":"64e258a541f9dd6b000cc8b6","slug":"girl-student-beaten-for-plucking-arui-leaves-died-during-treatment-deoria-news-c-208-1-deo1001-4704-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अरूई का पत्ता तोड़ने पर छात्रा को पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अरूई का पत्ता तोड़ने पर छात्रा को पीटा, इलाज के दौरान मौत
Mon, 21 Aug 2023 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया शहर के भटवलिया मुहल्ले में 12 दिन पहले एक छात्रा की युवक ने अरूई का पत्ता तोड़ने पर पिटाई कर दी थी। हाथ में पहने कड़ा से छात्रा को गंभीर चोट आई थी और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव निवासी धनंजय सपरिवार भटवलिया मुहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उनकी बेटी सलोनी 16 वर्ष जूनियर स्कूल विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि सात अगस्त को जब वह स्कूल से पढ़ कर आ रही थी तो रास्ते में मोहल्ले के युवक ने अरूई का पत्ता तोड़ने को लेकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महिला के पति के साथी की तलाश में जुटी एसओजी और बरहज पुलिस, दी दबिश
विज्ञापन
युवक ने हाथ के कड़े से उसके सिर पर भी प्रहार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज देवरिया भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था।
दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिता ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।