{"_id":"660b08c9c9b840eb2c051ff4","slug":"girl-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-122508-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की मौत, एक घायल
Tue, 02 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। करुअना क्षेत्र के बैरियां तिवारी चौराहे पर रविवार की शाम सड़क हादसे में बैरियां तिवारी गांव निवासिनी और छात्रा सुमन गुप्ता (07) पुत्री अवधेश गुप्त, जबकि एक अन्य बालक दिव्यांशु विश्वकर्मा (08) पुत्र बलवंत विश्वकर्मा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने सुमन की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुमन की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
बैरियां तिवारी निवासिनी सुमन गुप्ता चौराहे पर गई हुई थी। वह वापस घर आ रही थी। इसी बीच देवरिया मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास बरहज की ओर से तेज और अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने सुमन और दिव्यांशु को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसा देखकर लोग दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने भाग रहे चार पहिया गाड़ी का पीछा भी किया। लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुमन को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय कुसम्ही जंगल के करीब उसकी मौत हो गई। सुमन के मौत की जानकारी होने पर मां रीना दहाड़ें मारने लगी। बहन शिवानी और भाई श्रेयांश कुछ समझ नहीं पा रहे थे। वहीं, दिव्यांशु का देवरिया में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है।
इंसेट में-
बेटी के मौत की जानकारी होने पर कर्ज लेकर फ्लाइट से गांव पहुंचा मजदूर पिता
बरहज। करुअना के बैरियां तिवारी गांव निवासी अवधेश गुप्ता की तीन संतानों में शिवानी और श्रेयांश में सुमन दूसरे नंबर की थी। अवधेश मुंबई में मजदूरी करते हैं। लोगों के अनुसार, रविवार की देर शाम फोन पर पुत्री सुमन की माैत की जानकारी मिलने पर वह बदहवास हो गए। वह रात में साथियों से कर्ज लेकर हवाई जहाज से गांव के लिए निकल पड़े। घर पहुंचने पर पुत्री की मौत से वह काफी व्यथित हैं।