फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gherao police station for arresting accused

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव

Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
gherao police station for arresting accused
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव
विज्ञापन

भटनी। मारपीट में घायल चांदपार गांव निवासी मोहन के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने रविवार को थाने का घेराव किया। पुलिस पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। गंभीर रूप से घायल मोहन यादव का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी मोहन यादव 20 जुलाई को बाजार से अपने एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव के निकट बगल गांव के कुछ युवकोें ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। राहगीर की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दी और मोहन को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्थिति और खराब होने पर उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण थाने पहुंच गए। लोगों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने कोड़रा ठाकुर निवासी बलिंद्र राजभर, गोलू भारती, सोनू यादव, मनोज यादव, प्रियांशू तिवारी और दस अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। रविवार को थाने पर पहुंचे प्रधान मनोज गुप्त, दीनानाथ शर्मा, भीम यदुवंशी, विकास, पिंटू, प्रेमसागर, संदीप और रमेश प्रजापति ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed