{"_id":"6a6653525be3e9b4af04218b","slug":"gave-the-mantra-of-education-to-the-exploited-and-deprived-sections-of-society-deoria-news-c-208-1-deo1035-187751-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शोषित-वंचित समाज को दिया शिक्षा का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शोषित-वंचित समाज को दिया शिक्षा का मंत्र
Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में पार्टी का सम्मेलन आयोजित किया। छत्रपति शाहू जी महाराज की 152वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने शोषित-वंचित समाज को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए शिक्षा का मंत्र दिया था।
मुख्य अतिथि बसपा के मंडल प्रभारी घनश्याम खरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय और पिछड़ों के उत्थान के लिए संकल्पित है। बसपा छत्रपति शाहूजी महाराज के बताए गए रास्तों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अधिकार पहुंचने का काम करते हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हमें आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए सामाजिक न्याय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से लग जाने, छत्रपति शाहूजी महाराज के सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को गंगा सिंह कुशवाहा, कमलेश कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार, अक्षयबर मल्ल, नीतीश कुमार, छेदी मास्टर अकेला, डॉ. मनोज कुमार ने संबोधित किया।