फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gaban

26 दिन बाद भी गबन का आरोपित गिरफ्तार नहीं

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
gaban
सरकारी धन के गबन, अनियमितता के आरोप में चेयरमैन पर दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने ईओ की तहरीर पर छब्बीस दिन पूर्व मझौलीराज नगर पंचायत के चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता के खिलाफ सरकारी धन के गबन और दुरुपयोग के मामले केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई लोकायुक्त के आदेश पर की गई थी। बावजूद इसके अब तक गबन के आरोपित चेयरमैन को पकड़ा नहीं जा सका।
मझौलीराज नगर पंचायत निवासी व भाजपा नेता रामध्यान पटेल ने वर्ष 2019 में नगर पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की 11 बिंदुओं पर जांच कराने की शिकायत लोकायुक्त से की थी। इसके बाद लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम ने जिला स्तरीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई। जांच टीम की दी गई आख्या के मुताबिक नगर पंचायत में बिजली के खंभे, हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट, तार आदि की खरीदारी में आंशिक कमी मिली थी। कूड़ा रखने के लिए खरीदी गई बाल्टी आदि में कुछ मामले सामने भी आए। पेट्रोल-डीजल, मिट्टी के तेल आदि में भी फर्जी खपत दिखाकर भुगतान की बात सामने आई।नाला, स्लैब, चहारदीवारी के निर्माण में निम्न स्तर की ईंट व अन्य सामग्री प्रयोग किए जाने की की पुष्टि हुई। कई जगहों पर इंटरलॉकिंग व सीसी रोड का निर्माण लोगों के व्यक्तिगत लाभ के लिए कराया गया था। इसमें करीब 12.75 लाख रुपये खर्च हुए थे। स्पीड ब्रेकर के नाम पर आठ लाख रुपये का बिल फर्जी मिला। इस आख्या के बाद डीएम ने लोकायुक्त को पत्र लिखते हुए मामले की जानकारी दी थी। ईओ पंकज कुमार के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 19 अक्तूबर को सरकारी धन के गमन और उसका दुरुपयोग करने का केस दर्ज किया। छब्बीस दिन बाद गबन के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तलाश की जा रही। मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोकायुक्त ने धन की वसूली का भी दिया था निर्देश
लोकायुक्त ने डीएम के भेजे पत्र में आरोपी चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज कराकर सरकारी धन का गमन हुए रुपयों का वसूली करने का आदेश दिया था। मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया ,लेकिन गबन के आरोपी की आज तक गिरफ्तारी तक नहीं हो सकी। सवाल यह कि जब गिरफ्तारी हुई नहीं तो धन कैसे वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed