फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Furore over delay in electricity bills

बिजली बिल जमा करने में देरी पर हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 28 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Furore over delay in electricity bills
बिजली का बिल जमा होने में देरी पर हंगामा करते बिजली उपभोक्ता।
सलेमपुर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत बिजली का बिल जमा नहीं होने पर लोगों ने कार्यालय पर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसडीओ ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और बिल जमा कराना शुरू कराया। लोगों का आरोप है कि बिजली का बिल जमा करने में कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं का बिजली का बिल विभाग की ओर से जमा कराया जा रहा है। इसके लिए देहात क्षेत्र से लोगों की भीड़ सुबह करीब 10 बजे से एसडीओ कार्यालय पर जुट रही है। बिल जमा करने का समय  31 मार्च तक ही है। सोमवार को दोपह करीब एक बजे अचानक काउंटर पर मौजूद कर्मचारी उठ कर चले गए। दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी काउंटर पर नहीं पहुंचा तो कतार में खड़े लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन



गढ़वा के शेर खा, बलवंत, सहजौर के इंद्रदेव, तिलौली के इसलाम, रजवल के प्रहलाद, नोनिया छापर के हरेराम, महुई पांडेय के रामगढ़ी, औरंगाबाद के मोईद आदि का आरोप है कि कर्मचारी बिजली का बिल जमा करने में मनमानी कर रहे हैं। बार-बार काउंटर छोड़कर चले जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत एसडीओ पीएन प्रसाद ने बताया कि सुबह से काउंटर पर बिल जमा हो रहा था। कैश अधिक होने की वजह से कर्मचारी बैंक में जमा करने चले गए थे। इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed