{"_id":"56f96f0c4f1c1b360af00314","slug":"furore-over-delay-in-electricity-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा करने में देरी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा करने में देरी पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा होने में देरी पर हंगामा करते बिजली उपभोक्ता।
सलेमपुर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत बिजली का बिल जमा नहीं होने पर लोगों ने कार्यालय पर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसडीओ ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और बिल जमा कराना शुरू कराया। लोगों का आरोप है कि बिजली का बिल जमा करने में कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं का बिजली का बिल विभाग की ओर से जमा कराया जा रहा है। इसके लिए देहात क्षेत्र से लोगों की भीड़ सुबह करीब 10 बजे से एसडीओ कार्यालय पर जुट रही है। बिल जमा करने का समय 31 मार्च तक ही है। सोमवार को दोपह करीब एक बजे अचानक काउंटर पर मौजूद कर्मचारी उठ कर चले गए। दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी काउंटर पर नहीं पहुंचा तो कतार में खड़े लोग हंगामा करने लगे।
गढ़वा के शेर खा, बलवंत, सहजौर के इंद्रदेव, तिलौली के इसलाम, रजवल के प्रहलाद, नोनिया छापर के हरेराम, महुई पांडेय के रामगढ़ी, औरंगाबाद के मोईद आदि का आरोप है कि कर्मचारी बिजली का बिल जमा करने में मनमानी कर रहे हैं। बार-बार काउंटर छोड़कर चले जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत एसडीओ पीएन प्रसाद ने बताया कि सुबह से काउंटर पर बिल जमा हो रहा था। कैश अधिक होने की वजह से कर्मचारी बैंक में जमा करने चले गए थे। इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया।