फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters stole a woman's jewelery

Deoria News: जालसाजों ने महिला के उड़ाए जेवर

Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters stole a woman's jewelery
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर में मायके जा रही एक महिला को कुछ युवकों ने झांसे में लेकर उसका जेवरात उड़ा लिया। बरहज थाना क्षेत्र की एक महिला बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में मायके में शादी समारोह में में जा रही थी। वह खुखुंदू चौराहे पर किसी के आने के इंतजार में बैठी थी। इसी बीच दो युवक वहां आ पहुंचे और महिला के सामने रुपये लेन-देन की बात कहकर लड़ने-झगड़ने लगे। एक ने अपने पाकेट से पचास हजार रुपये निकाल दूसरे युवक को दस हजार रुपये दे दिया। बाकी रुपये महिला को दीदी कहते हुए उन्हें रखने की बात कहकर थमा दिया। महिला रुपये बैंग में रख ली। युवक बोला दीदी अपना सारा जेवरात निकालकर बैग में रख लिजिए। महिला ने युवक के कहे मुताबिक अपने गले से माला, अंगूठी, झुमका और पायल निकाल रुपये के पास रख लिया। फिर युवक महिला को झांसे में लेकर रुपये और जेवरात लेकर भाग निकला। महिला उसको ढूंढते हुए रोने बिलखने लगी। महिला को रोता बिलखता देख कई लोग उसके पास जुट गए। लोगों ने महिला से घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही। लेकिन महिला रोते-बिलखते अपने गांव चली गई। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नही मिली है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed