{"_id":"663bd6e4ef33f32b05061dc4","slug":"fraud-of-80-lak-to-send-newsiand-deoria-news-c-208-1-deo1004-125213-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 80 लाख, थमाया फर्जी वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 80 लाख, थमाया फर्जी वीजा
Thu, 09 May 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
पैसे मांगने पर आरोपी व उसके सहयोगी दे रहे है धमकी
कोतवाली और एसपी से पीड़ितों ने लगाई गुहार, सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/खुखुंदू। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली निवासी एक युवक ने एजेंट पर जालसाजी का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि एजेंट अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों के 20 से अधिक युवकों को न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये ऐंठा है। पीड़ित पहले सदर कोतवाली फिर एसपी संकल्प शर्मा के पास पहुंचे। सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय ने एजेंट और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी नन्दकिशोर यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव का सतेन्द्र कुमार यादव का बलिया जनपद के थाना क्षेत्र भीमपुरा क्षेत्र के लोहदा पचदवारा निवासी एजेंट सतेन्द्र यादव पुत्र रामकेश यादव से 2019 में परिचय हुआ। उसने मेरे अलावा अन्य कई लोगों से कहा कि मेरा बंगलूरू में ऑफिस है। मैं लोगों को वीजा दिलवाकर विदेश में नौकरी दिलवाता हूं। उसकी बातों में आकर मेरा बेटा ऋषिकेश यादव, आनन्द कुमार यादव, दामाद धनेश यादव निवासी लगड़ी देवरिया, थाना कोतवाली देवरिया, चचेरे बहनोई दुर्गेश यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव नूनखार देवरिया, इन्द्रजीत सिंह सलेमपुर, हरिन्द्र यादव सिवान बिहार, सागर यादव कुशीनगर, प्रेमसागर यादव, हिरामन प्रसाद भटनी, धनन्जय कुमार गोरखपुर, विजय सिंह, मनीष सिंह, अब्दुल्लाह गोपालगंज बिहार, पप्पू राजभर पुत्र राजबली राजभर गाजीपुर, कन्हैया यादव बलिया, विनोद गुप्ता देवरिया, विजय राय मुगल सराय, चन्दौली, सुशान्त पाल गाजियाबाद, नदीम लखनऊ, इन्द्रजीत रामपुर कारखाना, सत्येन्द्र गाजीपुर, मनोज सिंह सिवान बिहार समेत अन्य उसके झांसे में आकर 4-4 लाख रुपये और फिर सहयोगी को तीन-तीन लाख रुपये न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दे दिए। एजेंट और उसके सहयोगी फर्जी वीजा देकर जालसाजी किए। रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं।
कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कोट
न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगी करने की तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी