{"_id":"5f0358038ebc3e432b5ac450","slug":"fraud-meter-readers-caught-deoria-news-gkp357211956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के फर्जी वर्कर पकड़े गए, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के फर्जी वर्कर पकड़े गए, पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के फर्जी वर्कर पकड़े गए, पीटा
मीटर रीडिंग के नाम पर उमानगर में कर रहे थे वसूली
संदेह होने पर लोगों ने पकड़ा, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम का वर्कर बताकर मीटर रीडिंग करने वाले चार युवकों को मोहल्ले वालों ने दबोच लिया। नाराज लोगों ने युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुुट गई है। बिजली निगम के अधिकारियों ने भी कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी ली।
बिजली विभाग के मीटर रीडिंग के नाम पर शहर में उपभोक्ताओं से साथ फर्जीवाड़ा हो रहा है। सोमवार को उमा नगर मोहल्ले में चार युवक पहुंचे और कई घरों में मीटर रीडिंग कर बिल कम करने के नाम पर रुपये वसूले। शाम को जब महिला डिग्री कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति के घर चारों युवक पहुंचे और खुद को बिजली निगम कर्मी बताते हुए मीटर चेक करने की बात कही तो संदेह होने पर परिवार के एक सदस्य ने आईडी मांगी। युवक आईडी नहीं दिखा पाए और लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने युवकों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस जालसाजों को कोतवाली लाई। इनके पास लोगों से वसूले गए 32 हजार रुपये बरामद हुए। बिजली निगम की मानें तो काफी दिनों से ये युवक लोगों को झांसा देकर मीटर रीडिंग का काम करते थे। ऐसी शिकायत मिलती थी, लेकिन यह पकड़ में नहीं आते थे। बिजली निगम के एसडीओ नवदीप कुुमार सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से लोगों से मीटर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली युवक कर रहे थे। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।