{"_id":"575476be4f1c1bd6451096d8","slug":"fraud-gave-job-opportunity-in-kushinagr-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एयरपोर्ट में काम के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एयरपोर्ट में काम के नाम पर ठगी
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जालसाज को पकड़ कर कोतवाली ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कुशीनगर एयरपोर्ट में काम दिलाने के नाम पर देवरिया और गोरखपुर जिले में ठगों का रैकेट सक्रिय है। जालसाजों ने रुद्रपुर के दर्जनों युवकों से मेडिकल बनवाने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए हैं। रविवार को उनके गिरोह के एक सदस्य को रुद्रपुर में दबोच कर पीड़ित युवकों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित उमेश गुप्ता, रंजन गुप्ता, दुर्गेश पटेल, मानिक चंद विश्वकर्मा, सूरज पटेल, जितेंद्र यादव, मानिक राज यादव, प्रयाग यादव, धमेंद्र यादव, संजय यादव, विजय राजभर, बिंदेश्वर पांडेय, हरिश्चद यादव, अनिल गिरि, अमृत राजभर, घुरहू राजभर, नवीन त्रिपाठी आदि ने बताया कि जालसाजों का गिरोह समाचार पत्रों में विज्ञापन दे कर लोगों को ठग रहा है।
उन्होंने कुशीनगर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के काम में एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। जालसाजों का मुखिया गगहा में आफिस खोलकर बैठा है। वह पहले बेरोजगार युवकों से मेडिकल कराने के नाम पर रुपये ऐंठता है।
विज्ञापन
मेडिकल कराने के बाद रुपये लेकर जॉब कार्ड और गेट पास जारी करता है। जॉब कार्ड और गेट पास लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे युवकों को ठगी का शिकार होने का पता चला। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में एयरपोर्ट पर अभी कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यहां भर्ती नहीं हो रही है।
पीड़ित लोगों ने रविवार को जालसाज गिरोह के युवक को रुद्रपुर बुलाकर दबोच लिया। उन्होंने उसे बाइक के साथ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर कार्रवाई होगी।