फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four unrecognised schools were shut down.

Deoria News: बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूल बंद कराए गए

Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four unrecognised schools were shut down.
बरहज/गाैरी बाजार। शासन के निर्देश पर बहरह के खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार यादव और नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी ने मंगलवार को बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को सील करते हुए संबंधितों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गाैरी बाजार में भी दो स्कूलों को बंद कराया गया। चार स्कूलों को नोटिया दिया गया
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी और राजस्व की संयुक्त टीम नौका टोला में संचालित जेएसए एकेडमी पहुंची। स्कूल संचालक से मान्यता के कागजात आदि मांगे। कागजात उपलब्ध करा पाने में विद्यालय प्रशासन असमर्थ रहा। दूसरी ओर महेन-कुसम्हा स्थित दीप एकेडमी पर भी कार्रवाई की गई। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। दोनों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरी बाजार संवाद के अनुसार, बीईओ विनयशील मिश्र ने मंगलवार को क्षेत्र के स्कूलों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूलों को नोटिस देते हुए दो विद्यालयों को बंद कराया। बीईओ ने एमआरडी पब्लिक स्कूल की जांच की। यहां बिना मान्यता के पांच तक कक्षाएं चल रही थीं। इस विद्यालय को पूर्व में भी बंद करने का नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल को तत्काल बंद कराया गया। एसडीआरएस पब्लिक स्कूल के पास प्राथमिक स्तर तक की मान्यता है मगर जूनियर कक्षाओं का संचालन चल रहा था। बीईओ ने जूनियर कक्षाओं को बंद कराया।

बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के डीपीएसके गायत्री वंशम विद्यालय शिवपुर और आरपीएस एकेडमी कपिल चौराहा को भी बिना मान्यता के स्कूल चलाने पर दो नोटिस भेजा चुका है।
उन्होंने इन विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा विद्यालय संचालित पाए गए तो जुर्माना तय करते हुए विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed