{"_id":"5a8718a94f1c1baa1b8b7c66","slug":"four-solders-caught-a-student-rusticate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सॉल्वर पकड़े गए, एक छात्र रस्टिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सॉल्वर पकड़े गए, एक छात्र रस्टिकेट
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला एवं इंटर में इतिहास, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान के पेपर में 38108 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में चार सॉल्वर दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़े गए। इस बीच एक छात्र को रस्टिकेट भी किया गया।
जिले के 256 परीक्षा केंद्रों पर हो रही बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल चित्रकला के पेपर में 114619 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 78540 छात्र उपस्थित हुए तथा 36079 अनुपस्थित रहे। इंटर इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र में 8410 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 6450 उपस्थित एवं 1960 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में हुुई कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र में जिले भर में 551 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 482 उपस्थित एवं 69 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल चित्रकला परीक्षा के दौरान आदर्श ग्राम विकास उमावि. बरवा मीरछापर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चार सॉल्वर को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा।
इसमें राहुल यादव, बुद्घन यादव, युनूस अंसारी, रजनी राय को पकड़ा। इन चारों के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर बलदेव स्वामी उमावि. बैराना केंद्र पर सचल दल दो के प्रभारी ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा, जिसे रस्टिकेट कर दिया गया।