{"_id":"68e81b332f5efb9f460e9636","slug":"four-people-injured-in-car-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165235-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से चार लोग घायल
Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। राम जानकी मार्ग पर हरेराम सिंह की प्रतिमा के सामने बृहस्पतिवार को बेकाबू कार ने फुल्की विक्रेता सहित चार लोगों को टक्कर मार दी। सभी लोग घायल हो गए। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान गयागिर वार्ड लार निवासी दुर्गेश गोड़ (42), भागलपुर निवासी राजेश ठठेरा (32), देवरिया निवासी मयंक सिंह व राणाप्रताप कुमार निवासी पिपरा वार्ड पकड़ी टोला लार के रूप में हुई है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश और राजेश को देवरिया मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कुछ दूरी पर खड़ी थी। अचानक कार को एक चालक ने स्टार्ट कर दिया। इससे कार बेकाबू होकर फुल्की की दुकान में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। पुलिस कार को थाने लेकर चली गई। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद⨬