{"_id":"61b641ec179e1820551e2962","slug":"four-injured-in-bolero-trailor-accident-deoria-news-gkp4196536101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार चार घायल
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग पर शाम को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर कस्बे के ऑबेडकर चौक पर रविवार की देर शाम देवरिया से आ रहे गन्ना लदे ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो की छत उड़ गई। चार लोग घायल हो गए। आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाया। तब जाकर जाम खत्म हुआ।
थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बे में आंबेडकर चौक के पास शाम 6:30 बजे के करीब कसया की ओर से आ रही एक बोलेरो को सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तरकुलवा सीएचसी भेजा गया। बोलेरो के सड़क के बीचोबीच क्षतिग्रस्त होने के चलते देवरिया-कसया मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सड़क पर तरकुलवा से मुंडेरा बाबू तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने जेसीबी मंगवा कर बोलेरो को सड़क से हटवा कर जाम खत्म कराया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।