फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former IPS did chakka jam with advocates

Deoria News: अधिवक्ताओं के साथ पूर्व आईपीएस ने किया चक्का जाम

Sat, 13 Jul 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Former IPS did chakka jam with advocates
पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकूर ने प्रदर्शन कर रहे अ​धिवक्ताओं को दिया समर्थन  संवाद
-भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने में देवरिया बार अनुकरणीय : अमिताभ ठाकुर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अधिवक्ता संगठनों का समर्थन करते हुए कचहरी चौराहे पर चक्का जाम कर धरना पर बैठ गए। पूर्व आईपीएस के धरने पर बैठने से पुलिस कर्मियों के पसीने छूटने लगे। अधिवक्ता संगठनों ने दीवानी कचहरी से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहा होते हुए डीएम आवास पहुंचे और डीएम, जनप्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता सुभाष चौक पहुंचे, जहां सड़क जाम कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन व दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय से प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक तक चक्का जाम कर दिया। कचहरी चौराहे पर चक्का जाम में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी अधिवक्ताओं के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। पूर्व एसपी के धरने पर बैठने के कारण अधिवक्ताओं में जोश आ गया और आधे घंटे तक कचहरी चौराहा जाम रहा। उधर, आईपीएस के सड़क पर बैठने के कारण पुलिस कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए। दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि देवरिया बार भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने में अनुकरणीय है। वर्ष 1999 में जब मैं देवरिया में बतौर एसपी तैनात था, उस समय भी अधिवक्ताओं ने तत्कालीन जिला जज एमएल शर्मा के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। मैंने अपने स्तर से जांच कराई तो पाया कि देवरिया के अधिवक्ता सही हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी अधिवक्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अंततः एमएल शर्मा को यहां से जाना पड़ा। आप लोगों के आंदोलन की खबर पाकर मैं देवरिया आया हूं। भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में मैं उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करूंगा। ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मैंने देखा कि यह जिलाधिकारी आवास पर नंगा विद्युत तार चारों तरफ दौड़ाया गया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहने के बावजूद भी नंगा विद्युत प्रवाहित तार दौड़ाना जिलाधिकारी जैसे पद पर रहते हुए व्यक्ति को शोभा नहीं देता। पशु पक्षियों सहित हिंदुओं के आराध्य बंदरों को भी खतरा हो सकता है। ऐसी सुरक्षा तो पीएम और सीएम के आवास पर भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी, मंत्री अजय उपाध्याय, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र राव, अरविंद पांडेय, दिवाकर शुक्ला, नरेंद्र यादव, प्रेम शंकर मिश्रा, राधा कृष्ण शुक्ल, विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed