फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   forbiddin making dance video beaten

Deoria News: डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर लाठी-डंडे से पीटा, केस दर्ज

Mon, 25 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
forbiddin making dance video beaten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। लार थाना के नेमा गांव निवासी नित्यानंद ने वीडियो बनाने से मना किया तो उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बिराजमार गांव निवासी तीन लोगों पर मारपीट, अपमानित करने व धमकी का केस दर्ज किया है। पीड़ित नित्यानंद कुमार पुत्र श्रीनाथ प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि वह 11 मार्च को मामा के गांव ग्राम बिराजमार में विवाह समारोह में गया था। इसमें मामा के घर की महिलाएं व लड़कियां डांस कर रही थीं। उसी समय अरविंद पुत्र हृदयानंद व नीरज कुमार पुत्र दयाशंकर तथा मोनू कुमार पुत्र स्व. सुमेर प्रहलाद निवासी बिराजमार थाना सलेमपुर के युवक, लड़कियों व महिलाओं के डांस का वीडियो बना रहे थे। उन्होंने वीडियो बनाने से मना किया तो युवक नाराज हो गए और 14 मार्च को जब वह खेत की ओर जा रहा था। खेत में ही लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और उसकी पिटाई कर दी। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed