फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Following the uproar fake currency change

हंगामे के बाद जाली नोट बदला

Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

 एटीएम मशीन से पांच सौ रुपये का जाली नोट निकलने पर ग्राहक ने बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। पहले बैंककर्मियों ने पल्ला झाड़ते हुए एटीएम मशीन में कैश डालने वालों की गलती बताया।

 लेकिन मामला बढ़ता देख बैंककर्मी बैकफुट पर आ गए और जाली नोट बदलने की बात कही। इसके बाद ग्राहक शांत हुआ। 

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी ने सुबह करीब 10.40 बजे नगर के बैंक आफ बड़ौदा शाखा के समीप लगे एटीएम मशीन से तीन हजार रुपये निकाले। एटीएम मशीन से पांच-पांच सौ रुपये के छह नोट निकले। इसमें पांच सौ के एक नोट पर काले रंग के पेन से क्रास बनाया गया था। 

ग्राहक को शक हुआ तो वह बैंक आफ बड़ौदा शाखा में पहुंचा और कैशियर को नोट दिखाया। कैशियर ने नोट के जाली होने की पुष्टि की। 

इसके बाद ग्राहक शाखा प्रबंधक से मिला। शाखा प्रबंधक एटीएम मशीन में रकम डालने वाले एजेंसी की गलती बता ग्राहक की बातों को नजरअंदाज करने लगे।

 इस पर ग्राहक उग्र हो गया और बैंक में हंगामा करने लगा। इससे बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। इस बाबत शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम से जाली नोट निकला था।नोट ग्राहक की शिकायत पर बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed