{"_id":"633738ba208af4625821a077","slug":"fod-department-taken-4-samples-deoria-news-gkp452384088","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने चार नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने चार नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने चार नमूने लिए
देवरिया। त्योहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई, खाद्य पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सात प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान चार नमूने एकत्रित किए गए। उन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेज दिया गया।
खाद्य विभाग यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चला रहा है। शुक्रवार को टीम सबसे पहले महुआडीह चौराहा स्थित श्रीचंद्र मद्धेशिया की दुकान पर पहुंची, जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने पेड़ा का नमूना एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने मनोज मद्धेशिया की दुकान से पेड़ा का नमूना संग्रहीत किया।
इसके बाद गौरा चौराहा स्थित बाबूलाल गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल (मयूर ब्रांड) का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने लिया। बलटिकरा स्थित मिर्जा इरफान के प्रतिष्ठान से रामदाना का नमूना अजीत कुमार त्रिपाठी ने संग्रहीत किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई तीन अक्तूबर तक चलेगी। संवाद