Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five slabs of the Ugrasen Bridge have been damaged; repair work will take time.

Deoria News: उग्रसेन सेतु के पांच स्लैब हो गए हैं क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य में लगेगा वक्त

Fri, 13 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five slabs of the Ugrasen Bridge have been damaged; repair work will take time.
बरहज। उग्रसेन सेतु के सभी 10 पिलरों के बीच लगे स्लैब में कहीं न कहीं दिक्कत है। पुल को दोबारा आवागमन के लिए खोलने से पहले सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करनी होगी। इस पर करीब एक महीने का समय लग सकता है। पुल दोबारा आवागमन लायक दिसंबर में ही हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 27 अक्तूबर को उग्रसेन सेतु के पश्चिमी छोर पर तीन माह पहले क्षतिग्रस्त हुए हिस्से के निकट बड़ा होल बन गया था। इससे पुल से छोटे-बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। मन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ की टेक्निकल टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। टेक्निकल टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की तोड़ाई कर ढ़लाई पूर्ण करने के बाद अन्य स्लैब पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी दौरान बीते मंगलवार को एनएच के ब्रिज विभाग के एक्सपर्ट और टेक्निकल टीम ने 1986 में बने इस पुल के मजबूती की जांच की। इस दौरान यह बात सामने आई कि 10 पिलर पर बने पांच स्लैब में कहीं-कहीं आधा और एक मीटर ढलाई वाले कार्य क्षति पहुंची है। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से का कार्य पूर्ण करने के साथ ही टेक्निकल टीम ने अन्य हिस्सों पर कार्य शुरू कर दिया है। टेक्निकल टीम की ओर से दूसरे और तीसरे स्लैब पर कार्य कराया जा रहा है। जिसमें दूसरे पर शटरिंग कार्य पूर्ण कराकर ढलाई और तीसरे स्लैब पर तोड़ाई का कार्य किया जा रहा है। जबकि दो अन्य पर कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने के साथ टेक्निकल टीम द्वारा वेयरिंग की मरम्मत कराते हुए ज्वाइंटर बदला गया था। पुल पर अब आवागमन शुरू होने में करीब एक माह का समय और लगेगा।

कोट-
बार-बार पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर एनएच के ब्रिज विभाग एक्सपर्ट और लखनऊ की टेक्निकल टीम द्वारा जांच कराया गया है। पांच स्लैब पर कहीं-कहीं आधा और एक मीटर कमजोर हिस्से की तोड़ाई कराकर स्लैब की ढ़लाई कराया जा रहा है। दिसंबर माह तक आवागमन सुलभ करा दिया जायेगा।
सुमित सिंह सहायक अभियंता एनएच 227ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed