फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fisherman drowns while hunting fish, dies

Deoria News: मछली का शिकार करते डूबा मछुआरा, मौत

Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fisherman drowns while hunting fish, dies
मदनपुर। बथुआ नदी में मछली का शिकार करने गए मछुआरे की रविवार की दोपहर डूबने से मौत हो गई। वह नदी के बीच में जाल लगा रहा था कि संतुलन बिगड़ गया और गहराई में चला गया। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नगर पंचायत के मालपट्टी मोहल्ला निवासी बृजेश सोनकर (32) मछली बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह वह मछली का शिकार करने के लिए बथुआ नदी में गए था। वह मोहल्ले के पश्चिम जमीरा घाट पर मछली मार रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। मछुआरे को डूबता देख लोग शोर मचाने लगे और बचाने को नदी में कूद पड़े। नदी में बहाव अधिक होने के कारण युवक डूब गया। करीब दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से निकाला गया। युवक के मरने की खबर सुन नदी घाट पर पहुंची पत्नी गुड्डी बदहवास हो गईं। बृजेश के तीन नाबालिग बच्चे सूरज, दीपक और बेटी पायल बेजार होकर रोने लगे। वृद्ध पिता मोतीचंद जवान बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, वह बार-बार बेटे का नाम लेकर बिलख रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed