फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   first day of school

Deoria News: नए सत्र के पहले दिन दिन उत्साह संग पहुंचे स्कूल

Tue, 02 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
first day of school
...फोटो समाचार
विज्ञापन

बदले मौसम से विद्यार्थियों की सेहत को लेकर चिंतित रहे अभिभावक और शिक्षक
पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या रही कम, नामांकन बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सत्र 2024-25 की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन परिषदीय व निजी विद्यालयों में उत्साह संग विद्यार्थी पहुंचे। नई कक्षा व नए माहौल में छात्र-छात्राओं को कुछ अलग सा महसूस हुआ। कुछ जगहों पर शिक्षकों ने बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। मौके पर स्कूलों में नामांकन कराने वाले भी पहुंचे। स्कूल के दोपहर में जब छुट्टी हुई तो मौसम ने भी बच्चों की खूब परीक्षा ली। तेज गर्मी के साथ धूप और तेज पछुआ का उन्हें लौटते वक्त सामना करना पड़ा। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्यों की सेहत को लेकर चिंतित दिखे।
नए सत्र के पहले दिन सुबह में तो मौसम ठीक रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद मौसम का रुख बदल गया। अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह संग बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया। जिन्हें स्कूल बस से जाना था, वह भी नई कक्षा में पढ़ने को लेकर उत्साहित दिखे। हालांकि, बदला माहौल, नए शिक्षक व साथी मिलने से पहला दिन उन्हें पूर्व की कक्षा से बदला-बदला महसूस हुआ। कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को किताबें प्रदान की गईं।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैरौना की प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में स्कूल चलो रैली निकाली गई। मंगलवार से दो अध्यापक टोली बनाकर गांव में भ्रमण करेंगे और अभिभावकों से संपर्क कर नए बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सोमवार को नामांकन नहीं हुआ। कक्षा पांचवीं के छात्रों की विदाई बुधवार को समारोह पूर्वक की जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम में जो बच्चे विभिन्न कक्षाओं में पहले तीन स्थानों पर आए हैं, उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरौरा नंबर एक के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। अभी कुल नामांकन 95 हैं, इसमें 63 विद्यार्थी आए थे। पांच नवीन नामांकन सोमवार को हुए। उधर, जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की अध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत कर कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। कई अभिभावकों ने अपने पाल्यों का नामांकन भी कराया।


निर्धारित ड्रेस में ही स्कूलों में आएं विद्यार्थी : बीएसए
देवरिया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को देवरिया सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरौरा संख्या एक पर पुस्तक वितरण कर शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत की। बीएसए ने विद्यालय के सभी अध्यापकों से अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने की अपील की। कहा कि सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही आएं। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह को जरूरी निर्देश भी दिए। खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि टोली बनाकर गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से संपर्क करें व अधिकाधिक नामांकन में वृद्धि करें। इस दौरान शिक्षिका अध्यापक भावना गौड़, सुमन सिंह, राकेश कुमार, अक्षिता गुप्ता, अनिता कुशवाहा, शोभा शर्मा आदि उपस्थित रहे।


सभी बीईओ व शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने, उपलब्ध हुईं पुस्तकों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। आधार के अभाव में किसी छात्र का नामांकन न रुके, इसका खास ख्याल रखने एवं आधार बनवाने में अभिभावक की मदद करने के लिए कहा गया है। जहां पिछले सत्र में नामांकन घटा है, वहां के जिम्मेदारों को इसे बढ़ाने के लिए नोटिस दिया गया है। गांव में घर-घर जाकर अध्यापक अभिभावकों को नामांकन के लिए पूरे माह प्रेरित करेंगे।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed