{"_id":"660b0f99a417ba4d16036ab4","slug":"fire-in-huts-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-122530-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
खेत पर काम करने गए थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में सोमवार को नथुनी गोंड़ पुत्र बृजन गोंड की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान परिजन खेत में काम करने गए थे।
पैना गांव में नथुनी गाेंड का परिवार झोपड़ी में रहता है। लोगों के अनुसार, नथुनी काम पर, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए हुए थे। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी जलते देखकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे। लोग जब तक कुछ कर पाते, तेज पछुआ हवा के कारण आग विकराल हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते, झोपड़ी में रखा अनाज, भूसा, लकड़ी, खाने-पीने के अलावा अन्य सामान जल गए। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद