{"_id":"6581ec0d646867f2210230e1","slug":"fire-broke-out-in-three-houses-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15377-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शॉट सर्किट से टीनशेड के तीन मकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शॉट सर्किट से टीनशेड के तीन मकानों में लगी आग
Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोड़र गांव का मामला घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट
एकौना। कोड़र गांव में बिजली बोर्ड में हुए शॉट सर्किट से टीनशेड की तीन मकानों में आग लग गई। इसमें घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना सोमवार की रात करीब दो बजे हुई। हादसे के दौरान घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह सुरक्षित निकल कर अपनी जान बचाई।
कोड़र गांव के रहने वाले सगे भाई अनिरुद्ध गोंड, कमलेश गोंड और अछैबर गोंड का परिवार टीनशेड की मकान में रहता है। परिवार के मुखिया मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। सोमवार की रात पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो गया, रात में अचानक आग की लपटों को देख लोग बदहवास हो गए। किसी से आग के बीच से निकल कर जान बचा पाए। मोहल्ले वालों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घर में लगी आग से खाने को अनाज तक नहीं बचा।