{"_id":"6917822fc30515df1d060045","slug":"fire-breaks-out-in-a-transformer-in-the-middle-of-the-city-disrupting-traffic-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167950-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर के बीच लगे ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर के बीच लगे ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, आवागमन बाधित
Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के वार्ड नंबर 7 में रतसिया रोड और शिव मंदिर रोड के चौराहे पर सड़क के किनारे खुले में भूमि पर एक ही स्थान पर रखे दो विद्युत ट्रांसफाॅर्मरों के केबिल में शुक्रवार को सायं अचानक आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर का केबिल जलने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई।
नगर के बीचों बीच रतसिया रोड और शिव मंदिर रोड चौराहा पर 400 केवी और 250 केवी का दो विद्युत ट्रांसफार्मर सटाकर रखा हुआ है। इन दोनों विद्युत ट्रांसफाॅर्मरों से तीन वार्डों वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई होती है। यह बिल्कुल सड़क के किनारे लगा हुआ है और चारों तरफ से खुला है। सायं काल दोनों ट्रांसफाॅर्मरों का केबिल धू-धू कर जलने लगा जिससे भगदड़ मच गई।
तीन दिन पूर्व अमर उजाला ने पड़ताल कर इन असुरक्षित ट्रांसफाॅर्मरों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई विद्युत विभाग की ओर से नहीं की गई।
विज्ञापन
एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मौके पर विद्युत कर्मचारी पहुंच गए हैं। जल रहे विद्युत केबल को ठीक कर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद