{"_id":"69fb85a4d56e67742e0e743b","slug":"fir-lodged-in-case-of-theft-in-government-hospital-deoria-news-c-208-1-deo1018-181131-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरकारी अस्पताल में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरकारी अस्पताल में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश सरकारी अस्पताल में 14 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में अमर उजाला में जब छपी खबर तो आनन-फानन पुलिस ने डाॅक्टर को बुला कर तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
लार के मटियरा जगदीश सरकारी अस्पताल में 24 अप्रैल को ताला तोड़ चोर इन्वर्टर, बैटरी, रूम हीटर सहित अंदर का सारा समान चुरा ले गए गए। सुबह जब अस्पताल कर्मी अस्पताल पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा है और अंदर का सामान नदारद है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रभारी को दी गई।
चोरी के मामले में प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी, मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रही थी।
प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की खबर अमर उजाला ने 26 अप्रैल के संस्करण में प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में 12 दिन बाद पांच मई को डाॅक्टर को फोन के माध्यम से बुला कर शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया अस्पताल में हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।