फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against five women

Deoria News: पांच महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five women
रुद्रपुर। यूपी बैंक बड़ौदा परिसर में महिलाओं के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की पांच महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के पीछे खाते में दो साल से पड़े धन की निकासी का विवाद होना बताया जा रहा है, जिसमे से अधिकतर रकम निकाल ली गई है। भृगुसरी गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में खाते से धन निकासी को लेकर दो साल पहले विवाद होना बताया जा रहा है। दो गुटों में बंटी महिलाएं कई बार विवाद कर चुकी हैं।
विज्ञापन

घटना में दो साल पहले समूह की महिलाओं द्वारा झंडा बनाने पर भुगतान के लिए खाते में धन होना बताया जा रहा। जिसको लेकर ब्लाॅक कार्यालय गौरीबाजार पर भी विवाद हो चुका है। छपौली गांव निवासी गीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को बैंक में रकम निकालने गई थीं। इस दौरान गुट बना कर पांच महिलाओं ने उनकर धावा बोल दिया। मारपीट में महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन

मारपीट का लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी मीरा निषाद निवासी भृगुसरी, दुलारी देवी निवासी समुदा, माधुरी और संगीता निवासी गहिला दुधैला, सुगंधा निवासी रामलक्षन पर प्राथमिकी दर्ज की। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed