{"_id":"6a6262664fe9855a0d053ac4","slug":"fir-filed-against-mother-and-son-for-assaulting-married-woman-deoria-news-c-208-1-deo1032-187526-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता से मारपीट के आरोप में मां-बेटे पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता से मारपीट के आरोप में मां-बेटे पर प्राथमिकी
Fri, 24 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में विवाहिता से मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मछैला की तून निशा पत्नी निजामुद्दीन अंसारी ने रामपुर कारखाना थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शबनम की शादी करीब छह साल पहले बेलवा गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के साथ हुई थी। आरोप है कि 17 जुलाई को दवा कराने की बात कहने पर नसरुल्लाह अंसारी ने अपनी मां सबीना के उकसावे पर गाली-गलौज करते हुए शबनम की पिटाई कर दी।
थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नसरुल्लाह अंसारी और उसकी मां सबीना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद