{"_id":"65d8e5186b78df60bd0f6de3","slug":"filling-sindoor-video-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119959-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक से जबरन किशोरी की मांग में भरवाया सिंदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक से जबरन किशोरी की मांग में भरवाया सिंदूर
Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थानाक्षेत्र का मामला, वीडियो बनाकर किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ मनबढ़ों की ओर से किशोरी की मांग में एक युवक से जबरदस्ती सिंदूर भरवाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। इसकी चर्चा क्षेत्रीय लोगों में है। वहीं, पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की ननिहाल बगल के गांव में है। 18 फरवरी को किशोरी की पटीदारी में बरात आई थी। किशोरी की ननिहाल का एक युवक रिश्तेदारी में उसके घर आया था। आसपास के घरों की महिलाएं व अन्य लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच देर रात में किशोरी और उसकी ननिहाल गांव से आए युवक को गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
इसके बाद उन्होंने किशोरी और युवक को पकड़ कर उनकी पिटाई की। युवक के माता-पिता को बुलाया और उनकी मौजूदगी में युवक से किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर डलवाया। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती अपने सिर को अपने हाथों से छिपा रही है। जबकि मनबढ़ युवती के हाथों को पकड़कर हटा रहे हैं। युवक से उसकी मांग में सिंदूर भरने का दबाव बना रहे हैं। वे युवक से जबरदस्ती युवती की मांग में सिंदूर डलवा देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान युवक की मां उनसे ऐसा न करवाने की फरियाद करती हुई देखी जा रही है। लेकिन, युवकों ने उसकी एक न सुनी। आखिरकार उनके दबाव में आकर युवक अनमने ढंग से युवती की मांग में सिंदूर भरता है। मनबढ़ युवक से दोबारा सिंदूर डालने को बोल रहे हैं। उनके भय से डरा हुआ युवक दोबारा युवती की मांग में सिंदूर डालता है। इस पूरे वीडियो में युवकों की दबंगई देखने को मिल रही है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।