फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female councilor sitting on dharna with her husband in the mud for cleanliness

Deoria News: सफाई व्यवस्था के लिए कीचड़ में पति संग धरने पर बैठी महिला सभासद, प्रशासन के खेमे में मचा हड़कंप

Thu, 06 Jul 2023 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

नगर के बस स्टेशन से पुराना चौक पर हर बारिश में जल भराव से लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती है। हल्की बारिश में भी नालियों का कचरा दुकानों में घुस जाता है। मंगलवार की रात बारिश में रास्ते पर बदबूदार कीचड़ फैल गया। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता देवी और उनके प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती कीचड़ में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Female councilor sitting on dharna with her husband in the mud for cleanliness
रुद्रपुर नगर में सफाई व्यवस्था से नाराज महिला सभासद और उनके पति कीचड़ में धरने पर बैठ गए

विस्तार

देवरिया जिले में बुधवार को नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड में नालियों की सफाई व्यवस्था और सड़क के उच्चीकरण के लिए महिला सभासद पति के साथ कीचड़ में धरने पर बैठ गई। सभासद के धरने पर बैठने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया और बस स्टेशन से पुराना चौक पर नालियों की सफाई में भारी संख्या में कर्मचारी लगा दिए।
विज्ञापन


ईओ के आश्वासन पर धरने पर बैठी महिला सभासद करीब दो घंटे बाद मान गई। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर वार्ड की सड़क के उच्चीकरण और नालियों की सफाई में अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगर के बस स्टेशन से पुराना चौक पर हर बारिश में जल भराव से लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती है। हल्की बारिश में भी नालियों का कचरा दुकानों में घुस जाता है। मंगलवार की रात बारिश में रास्ते पर बदबूदार कीचड़ फैल गया। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता देवी और उनके प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती कीचड़ में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाइक सवार पुलिसकर्मी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा


उन्होंने कहा कि बरसात के पहले नगर पंचायत प्रशासन से कई बार नालियों के सफाई की मांग की गई। नालियों की सफाई गहराई से नहीं होने से जाम नालियां ऊफना कर सड़कों पर बह रही। बस स्टेशन से पुराना चौक तक सड़क के उच्चीकरण का कार्य एक साल से अटका है। वार्ड की समस्या को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से बस स्टेशन से मंदिर मार्ग के बगल में पानी जमा हो रहा है।

बस स्टेशन परिसर में जलभराव से दुर्गंध उठ रही है। सभासद के धरने को देख मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सफाई कर्मचारियों से जाम नालियों को साफ कराने में जुट गए। ईओ ने कहा कि जाम नालियों को ठीक कराया जा रहा है। सड़क के उच्चीकरण कराने का कार्यवाही गतिमान है। जल्द ही सड़क को ऊंचा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed