फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fault in 33,000-volt main line; power supply disrupted for eight hours.

Deoria News: 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में आया फॉल्ट, आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 18 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33,000-volt main line; power supply disrupted for eight hours.
लार। 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में अचानक खराबी आने से लार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर से ठप रही। बिजली निगम के दस से अधिक कर्मचारी करीब आठ घंटे तक फॉल्ट तलाशते रहे लेकिन देर शाम तक खराबी का पता नहीं चल सका। उमस भरी गर्मी में चार लाख से अधिक की आबादी परेशान रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे विद्युत उपकरण भी बंद हो गए।
विज्ञापन

लार उपकेंद्र को सलेमपुर केंद्र से 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति मिलती है। यहां से चार फीडरों के माध्यम से रामनगर, रावतपार रघेन, मटियारा जगदीश, बरडीहा दलपत, बरडीहा परशुराम और भागलपुर समेत नेमा आदि 150 से अधिक गांवों और फरियांव, डीह खेमादेई उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य थी। अचानक मेन लाइन के तार में खराबी आ गई और आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बिजली निगम के 10 से अधिक कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुट गए। कर्मचारियों ने करीब 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर मेन लाइन के तारों की जांच की, लेकिन देर शाम तक खराबी का पता नहीं चल सका। वहीं, स्विच यार्ड में भी कर्मचारियों की टीम फॉल्ट तलाशती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर 50 से अधिक गांवों के लोग उपकेंद्र पहुंच गए और आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सीयूजी फोन स्विच ऑफ कर देते हैं।

इससे आपात स्थिति में संपर्क नहीं हो पाता और बिजली आपूर्ति में आई खराबी की जानकारी भी समय से नहीं मिलती। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने फॉल्ट की जानकारी करीब दो घंटे बाद दी। इससे फाल्ट तलाशने में परेशानी हुई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अवर अभियंता अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि फॉल्ट तलाशने के लिए दस से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। मेन लाइन में खराबी कहां है, इसकी जांच की जा रही है। फॉल्ट मिलते ही उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed