फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father of the five sons, two-day hunger

पांच बेटों का पिता दो दिन से भूखा

Mon, 09 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 09 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
father of the five sons,  two-day hunger
पैना गांव में भूख से तड़प रहे बुजुर्ग का नायब तहसीलदार बरहज सुनीता गुप्ता ने हाल जाना।
पैना गांव के केवट टोली में परिवारवालों की उपेक्षा से एक बुजुर्ग दो दिनों से भूख से तड़प रहा था। गांववालों ने दरियादिली दिखाई और इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। सोमवार को तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घरवालों को चेतावनी देते हुए बुजुर्ग को खाना खिलाया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पैना गांव के किसी युवक ने तहसीलदार को सूचना दी कि गांव के केवट टोले में 75 साल का बुजुर्ग सामू बिंद दो दिनों से भूख से तड़प रहा रहा है। आरोप था कि घरवाले उसे भोजन देना बंद कर दिया है। जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और एसआई मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


मौके पर ग्राम प्रधान के साथ गांव के लोग भी जुट गए। अधिकारियों के सामने वृद्ध बिलख पड़ा। उसने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। सभी अलग रहते हैं और उसकी पत्नी घरभरनी देवी छोटे बेटे के साथ रहती है। कोई घरवाला उसे खाना नहीं देता, मांग कर पेट भरना पड़ता है। उसके नाम से सफेद कार्ड भी है। जिसे छोटी बहू ने अपने पास रखा है और उस पर राशन उठाती है। इधर दो दिन से पेट में एक दाना अन्न नहीं गया। पेट में काफी दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनने के बाद नायब तहसीलदार गुस्से में आ गईं। पहले उन्होेंने सामू को खाना खिलाया फिर उसकी पत्नी सहित घरवालों को हिदायत दी कि घरवाले प्रतिदिन वृद्ध को भर पेट भोजन देंगे। उन्होंने कहा कि खाना न देने पर परिवारवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed