{"_id":"6920b1c2f25d1694a9091e34","slug":"farmers-prevented-the-removal-of-soil-from-the-fields-for-the-four-lane-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168470-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोरलेन सड़क के लिए खेत से मिट्टी निकालने से किसानों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोरलेन सड़क के लिए खेत से मिट्टी निकालने से किसानों ने रोका
Sat, 22 Nov 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए सड़क के बगल में खोदाई का कार्य चल रहा है। मिट्टी डालने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। ठेकेदार की ओर से मिट्टी खोदाई के लिए नदी के किनारे दियारा में रास्ता बनाने के लिए और खोदाई किया जा रहा था। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खोदाई का कार्य रोक दिया।
ब्लाॅक के देवसिया गांव का सरयू नदी किनारे सिसवनिया मौजा है, जिसमें हजारों एकड़ किसानों की जमीन पड़ती है। शुक्रवार की सुबह देवरिया जिले के नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक बनने वाली फोरलेन सड़क की खोदाई का कार्य कर रहा ठेकेदार दो जेसीबी, पोकलेन लेकर देवरहा बाबा आश्रम के दक्षिण, नदी के किनारे देवसिया गांव के सिसवनिया मौजा में मिट्टी खोदाई करने के लिए पहुंच गया।
यह देख देवसिया गांव के किसान आक्रोशित हो गए और रास्ता बनाने और मिट्टी के खोदाई का कार्य रोक दिया। ग्रामीण विशाल सिंह, गोलू सिंह, चंद्र मोहन सिंह, भगवान यादव आदि लोगों का कहना था कि ठेकेदार की ओर से मिट्टी खोदाई की जाएगी तो कटान बढ़ जाएगा। उपजाऊ जमीन भी कटने लगेगी।
विज्ञापन
एनएच के जेई सुमित कुमार ने बताया कि ठेकेदार की ओर से अभी रास्ता बनाया जा रहा था। किसानों की सहमति से ही सड़क के लिए मिट्टी खोदाई की जाएगी।