{"_id":"68fd232335bf6889d00a0f29","slug":"farmers-created-a-ruckus-when-they-did-not-receive-fertilizer-at-the-committee-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166420-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समिति पर नहीं मिली खाद तो किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समिति पर नहीं मिली खाद तो किसानों ने किया हंगामा
Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर कस्बा समिति पर डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को हंगामा करते हुए समाधान दिवस में पहुंच गए।
जहां फरियाद सुन रहीं तहसीलदार अलका सिंह को पत्रक देते हुए आरोप लगाया कि समिति के सचिव मनमाने करते हुए अपने चिन्हित लोगों को खाद दे रहे हैं। जबकि हम लोग तीन से समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हम लोगों को खाद नहीं मिल पा रहा है। मामला को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने सचिव को मौके पर बुलाकर फटकार लगाते हुए किसानों को बिना भेद भाव के खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
रबी की बुआई की तैयारी में किसान लगे हैं। खाद का प्रबंध के लिए किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के तातिल गांव में स्थित सहकारी समिति पर पिछले दो साल से खाद नहीं आ रहा है। इसके चलते तातिल, नादघाट गांव के किसान शनिवार को खाद लेने के लिए साधन सहकारी समिति सलेमपुर कस्बा गांव पहुंच गए।
वहां समिति के अध्यक्ष रत्नेश मिश्र की देखरेख में सचिव खाद बांट रहे थे। इसी बीच जब तातिल व नादघाट के दर्जनों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे तो सचिव ने पहले समिति के सदस्यों को खाद देने के बाद ही अन्य समिति के किसानों को खाद मुहैया कराने की बात कही।