{"_id":"6649080e833138db98077ee9","slug":"farmer-died-by-current-deoria-news-c-208-1-deo1004-126020-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भैंस आई करंट की चपेट में, बचाने में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भैंस आई करंट की चपेट में, बचाने में किसान की मौत
Sun, 19 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
खोरमा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के खोरमा गांव में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वह सरकारी ट्यूबवेल पर अपनी भैंस को ले गए थे कि भैंस पानी पीने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में करंट से किसान की जान चली गई।
शनिवार की शाम खोरमा गांव के वीर बहादुर तिवारी (60) अपनी भैंस को गांव के सरेह में चराने ले गए थे। भैंस सरकारी ट्यूबवेल के गड्ढे में जाकर पानी पीने लगी। पानी में करंट आ रहा था। भैंस पानी में गिर गई। यह देखकर बहादुर तिवारी भैंस बचाने चले गए। वह ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आ कर झुलस गए। लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत बताया। बहादुर तिवारी अपने भाइयों के साथ रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।