Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake passport made by changing date of birth and name, FIR registered

Deoria News: जन्मतिथि और नाम बदलकर बनवाए फर्जी पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fake passport made by changing date of birth and name, FIR registered
- पिछले सप्ताह मदनपुर, रुद्रपुर और एकौना थाने की पुलिस कर चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन

- तीन साल में पकड़े जा चुके फर्जी पासपोर्ट के 20 मामले
रुद्रपुर। मदनपुर, रुद्रपुर और एकौना थाने में पिछले सप्ताह फर्जी पासपोर्ट के मामले में कार्रवाई होने के बाद एकौना पुलिस ने एक और नए फर्जी पासपोर्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी अखिलेश शुक्ला ने जन्मतिथि, नाम और मां का नाम बदल कर दो पासपोर्ट बनवा लिया।
एकौना थाने के उपनिरीक्षक अशोक यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि भेड़ी गांव निवासी अखिलेश शुक्ला ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवा लिया। पहले पासपोर्ट में जन्मतिथि 25 नवंबरर 1985 अंकित है और दूसरे में 15 अगस्त 1968 है। एक पासपोर्ट में आवेदक का नाम अखिलेश शुक्ला और दूसरे में अखिलेश पंडित है। दोनों पासपोर्ट में पत्नी का नाम क्रमश: अरुधंति और माया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक का आरोप है कि, आरोपी ने पहला पासपोर्ट वर्ष 2015 में और दूसरा वर्ष 2022 में बनवाया है। पुलिस ने आरोपी अखिलेश शुक्ला पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवाने की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस एकौना थाने के भेड़ी, बकरुआ, सरांव, भगवान माझा और नगवा गांव से फर्जी पासपोर्ट के मामले उजागर कर चुकी है, जिनका फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले एक गिरोह से सांठगांठ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध सीओ सत्येंद्र राव ने कहा कि प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।


एकौना और मदनपुर क्षेत्र के 15 से अधिक पुलिस की रडार पर
- गोरखपुर जिले से भी पकड़े जा चुके है पासपोर्ट

रुद्रपुर। इलाके के अधिकतर युवा पासपोर्ट बनवाकर विदेश की यात्रा करते रहे हैं। अधिकतर लोग फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर दोबारा पासपोर्ट बनवा कर अब भी विदेश में हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो एकौना और मदनपुर 15 से अधिक लोग पुलिस की रडार पर हैं, जिनकी जांच में पुलिस लगी है।
तीन साल में क्षेत्र के मदनपुर, एकौना और रुद्रपुर थाने में 20 से अधिक फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। सभी पर जन्मतिथि और माता-पिता का नाम बदल कर दो-दो पासपोर्ट जारी कराने का आरोप है। फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के बाद उनकी विदेश यात्रा करने की भी पुलिस जांच कर रही है। देवरिया जिले से सटे गाेरखपुर जनपद के गगहा, बड़हलगंज थाने में भी दो माह में पांच से अधिक फर्जी पासपोर्ट के मामले पकड़े जा चुके हैं। दोनों जिले में एक ही गिरोह के कारनामे बताए जा रहे हैं।

फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में अब तक की कार्रवाई
बीते सप्ताह मदनपुर पुलिस ने देवपार गांव निवासी शैलेंद्र यादव पर फर्जी पासपोर्ट के प्रकरण में एफआईआर दर्ज की थी। पूर्व में एकौना पुलिस सरांव बुजुर्ग के पूर्व प्रधान हृदय नरायण शुक्ला समेत दो और जगत माझा निवासी पवन यादव पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। रुद्रपुर पुलिस ने लाला टोली वार्ड निवासी वकील साहनी, महराजगंज तारासारा गांव के धर्मेंद्र यादव, पिड़हनी गांव के मंगल यादव और विनोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज की। एक साल पहले मदनपुर थाना क्षेत्र में चार और वर्ष 2023 में एकौना के बकरुआ, नगवा और रुद्रपुर के लखनाघाट गांव में चार लोग फर्जी पासपोर्ट के मामले में पकड़े जा चुके हैं। इसकी जांच लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने की थी।

जनवरी 2025 में मदनपुर पुलिस ने भुलईपुर गांव के राजन कुमार, मदनपुर कस्बा के पुरवा मोहल्ला के मल्लाह टोली निवासी अंगद साहनी, तलौरा गांव निवासी सुरेमनऔर भदिला दोयम गांव के रामजीत सिंह के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके पहले दिसबंर 2023 में लखनाघाट निवासी अमरनाथ यादव को फर्जी पासपोर्ट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2014 में लखनाघाट गांव के पते से पासपोर्ट बनवा कर विदेश की यात्रा कर चुका था, फिर वर्ष 2018 में एकौना के भगवान माझा गांव से मंटू यादव के नाम पासपोर्ट बनवा लिया। तीसरी बार गाजीपुर जिले के भवरकोल गांव से नाम बदल कर आवेदन करने पर पकड़ा गया। एकौना के बकरुआ गांव के जनार्दन कुमार यादव ने वर्ष 2016 में पासपोर्ट बनवाया था। दोबारा वर्ष 2017 में भी पासपोर्ट बनवा कर विदेश की यात्रा भी की, जिसे पुलिस ने पकड़ा। इसी गांव के धर्मनाथ ने भी फर्जी तरीके से दो बार पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed