{"_id":"6ac2a4a48f2e6e411d07baaa","slug":"faces-of-meritorious-students-beamed-with-joy-upon-receiving-recognition-their-morale-was-boosted-deoria-news-c-208-1-deo1042-193501-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सम्मान पाकर खिले मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे, बढ़ा हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सम्मान पाकर खिले मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे, बढ़ा हौसला
Mon, 05 Oct 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र छात्राओं के
देवरिया। अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संगठन की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरेंद्र मौर्य ने की।
मुख्य अतिथि उदयभान ने कहा कि अभाव विद्यार्थियों की राह में बाधा नहीं बन सकते। दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शिक्षा को सफलता का सबसे मजबूत माध्यम बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कुसंगति, आलस्य और कुप्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी क्षमता पहचान कर लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास करने की सीख दी।
विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार, गंगाराम, ब्रजेंद्र कुमार, सुशीला देवी और खुर्शीद अहमद ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान अमरनाथ, गोपाल प्रसाद, रवि प्रताप, इंद्रजीत कुशवाहा, मुन्नी लाल, सुमन भारती, प्रमोद यादव और विपिन बिहारी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।