फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Executive body gave shocks, solid waste management plant stuck

Deoria News: कार्यदायी संस्था ने दिए झटके, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अटका

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Executive body gave shocks, solid waste management plant stuck
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि में कार्यदायी संस्था ने किया खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निर्माण कार्य पूरा होने के समय में भी अब हेराफेरी का खेल किया जा रहा है। समय से काम न पूरा करने वाली कार्यदायी संस्थाएं आला अफसरों को धोखा देने का काम कर रही हैं। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अक्तूबर में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन इसे जून 2023 में निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि दिखाई जा रही है। इस कारण इस प्लांट के निर्माण में देरी हो रही है।
देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर उसरा में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए 2018 में दो करोड़ 41 लाख रुपये से भूमि क्रय किया गया था। जिसे 2022 अक्तूबर में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। यह परियोजना 1.59 हेक्टेयर में 75 टीपीडी क्षमता के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस परियोजना में वेब ब्रिज, प्लेटफाॅर्म, कवर्ड कंपोस्ट शेड आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। इसके लिए कुछ समय पहले डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएनडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ठेकेदार की देयता में 15 प्रतिशत कटौती का आदेश भी दिया था। इतना ही नहीं गुणवत्ता में भी खामियां मिली थीं। अब सवाल उठता है कि कार्यदायी संस्था ने अपनी खामियां छिपाने के लिए निर्माण पूरा होने की तिथि ही बदल दी। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण में शिथिलता हुई है। अगर निर्माण समय से पूरा हो जाता तो शहर के कूड़े का निस्तारण बेहतर तरीके से होता। इसके न होने से हर रोज निकलने वाला 75 से 80 टन कूड़े का निस्तारण ठीक से होता।
विज्ञापन

------------
यह भी प्रोजक्ट हैं वर्षों से अटके
- मोहन सेतु
- बरहज के सरयू नदी पर 27 फरवरी 2014 को मऊ जनपद को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ था। 1200 मीटर लंबे पुल को 2017 तक बन जाना था, लेकिन अभी निर्माण अधूरा है। इसके कारण पुल की लागत भी बढ़ गई है। अब इसे सेतु निगम के अधिकारी 2024 में पूरा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरौली में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। इसके लिए बजट भी दे दिया गया है। यह अक्तूबर 2022 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
- 27 हेल्थ वेलनेंस सेंटर अधूरे- जनपद में यूपी सिडको को 27 हेल्थ वेलनेंस सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सेंटरों को 2023 मेें पूरा हो जाना चाहिए था। पर अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

----------
कोट:
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा हर महीने की जाती हैं, जो कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही बरतती हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। हेरफेर करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के कार्य पूरा होने के नियति तिथि का सही अंकन करा दिया गया है।
-रवींद्र कुुमार सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed