फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   examunees will have to write roll number and question paper number on every page of answer booklet

बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक और सीरियल नंबर

Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
examunees will have to write roll number and question paper number on every page of answer booklet
बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक और सीरियल नंबर
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका का क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने का आदेश हुआ है। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को भी शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में इस बार 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 67,802 और इंटर में पंजीकृत 56,998 परीक्षार्थी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियाें में जुटा है। इधर, शासन की ओर से शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने विशेष निर्देश जारी किया है। इसके अंतर्गत परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने और कक्ष निरीक्षक भी यह सुनिश्चित करने को कहा है। कक्ष निरीक्षकों का यह व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थियों के संबंध में आए इस आदेश से केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका का क्रमांक उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित कॉलम में भी अंकित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed