फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Every eighth person is mentally ill: Dr. Ambu Pandey

हर आठवां व्यक्ति मानसिक रोगी : डॉ. अंबु पांडेय

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Every eighth person is mentally ill: Dr. Ambu Pandey
देवरिया। कोरोना महामारी के बाद से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हुई है। विश्व में हर आठ में से एक व्यक्ति मानसिक रोग से ग्रसित है। इसके लेकर हर वर्ष दस अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बात महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज साइक्रेट्रिक विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंबु पांडेय ने कही।
विज्ञापन

डॉ. अंबु पांडेय का कहना है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन का मानसिक स्वास्थ्य पर अत्यंत नकारात्मक प्रभाव होता है और मानवाधिकारों के पालन उत्तम मानसिक स्वास्थ्य को प्राप्त करने में प्रभावी है। संकट की परिस्थितियां जैसे कोरोना काल, प्राकृतिक आपदाएं, विस्थापन, यातनाएं आदि जहां प्रायः लोग मूलभूत मानवाधिकारों से वंचित रह जाते हैं तो मानसिक रोगों में वृद्धि होने लगती है। मानव अधिकारों की रक्षा मानसिक स्वास्थ्य को सहक्रियात्मक रूप से लाभ देती हैं। लम्बे अंतराल में मानसिक समस्याएं कई प्रकार की शारीरिक व्याधियां भी उत्पन्न करती हैं। पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव एक सामान्य बात है। जिसकी वजह से मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति खुद को अपमानित और कलंकित महसूस करते हैं। सभी के लिए सुलभ मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि बुद्धि और मन सही रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं तो शरीर की कार्य क्षमता निश्चित ही प्रभावित होगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है। इसके बिना किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed