फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after spending crores people are not getting pure drinking water

Deoria News: करोड़ो खर्च के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even after spending crores people are not getting pure drinking water
-दिशा की बैठक में छाया रहा बिजली व पानी का मुद्दा, गंभीरता न बरतने पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को चेताया
विज्ञापन

- राज्य मंत्री ने सड़कों की हालत सुधारने के दिए निर्देश, सदर विधायक ने सुनाया किसानों का दर्द
- केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुड़े योजनाओं की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। इसमें बिजली व पानी का मुद्दा छाया रहा। विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि नगर पंचायत रुद्रपुर क्षेत्र में पानी की टंकियों की दशा खराब है। करोड़ों धनराशि खर्च होने के बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों का ठीक से भराव नहीं किया जा रहा है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि रीवेंप योजना की रफ्तार सुस्त होने के कारण लोगों को निर्धारित समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। फाल्ट होने या ट्रांसफाॅर्मर जलने पर ग्रामीणों को हफ्तों दौड़ाया जा रहा है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने बताया कि मिड-डे-मील योजना में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा ने जसुई स्थित बदहाल स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा उठाया।
बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुडे योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने जन सुविधाओं से जुडे अनेक सुझाव व समस्याओं को भी रखा और समाधान के निर्देश दिए। समिति के अध्यक्ष सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी जो शिकायतें रखी हैं, उसे अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंदर समाधान कराएं। सदर सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की अद्यतन स्थिति से सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं विधवा पेंशन योजनांतर्गत आधार सत्यापन न होने की वजह से जिन लोगों का पेंशन रुका है, उनके लिए विशेष कैंप आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के पिपरा-लार-पिंडी- खरवनिया, पिंडी से भागलपुर, मगहरा-सलेमपुर सहित विभिन्न मार्गों को यथाशीघ्र मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अमृत सरोवर का मुद्दा उठाया। कहा कि 235 स्वीकृत अमृत सरोवर के सापेक्ष अभी 51 परियोजनाएं ही पूर्ण कराई जा सकी हैं। 15 अगस्त तक सभी परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की क्रियाशीलता बढ़ाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर कर दलालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। साथ ही नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से सुझाए गए समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारी टीम वर्क से कार्य कर जनपद को विकास में सर्वश्रेष्ठ बनाएं। बैठक में एमएलसी डाॅ. रतन पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, सांसद प्रतिनिधि अंगद तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed